फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त को राहत, धमकी मामले में गैर-जमानती वॉरंट कैंसिल

Mon, 17 Apr 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
संजय दत्त
विज्ञापन
निर्माता शकील नूरानी वाले मामले में संजय दत्त के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट कैंसिल हो गया है। संजय दत्त इस दौरान खुद मुंबई के अंधेरी कोर्ट में मौजूद थे।
विज्ञापन

  #WATCH Sanjay Dutt leaves Andheri Court, Non-Bailable Warrant against him over alleged threat to filmmaker Shakil Noorani canceled #Mumbai pic.twitter.com/dwy6dmuD0x — ANI (@ANI_news) April 17, 2017
संजय दत्त के खिलाफ 15 अप्रैल को गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया था। उन्हें तय तारीख में सुनवाई के लिए मुंबई के एक कोर्ट में मौजूद रहना था लेकिन वह कोर्ट से नदारद थे। इसके चलते कोर्ट ने ये वॉरंट जारी किया था।
विज्ञापन

  Non bailable warrant issued against Sanjay Dutt over alleged threat to filmmaker Shakil Noorani. (File pic) pic.twitter.com/NrZMwRv78D — ANI (@ANI_news) April 15, 2017
शकील नूरानी और संजय दत्त का विवाद सालों पुराना है। संजय ने 2002 में नूरानी की फिल्म 'जान की बाजी' के लिए 50 लाख रुपये का एडवांस लिया था। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए नूरानी को 30 दिन का समय भी दिया था लेकिन दो ही दिन में शूटिंग छोड़ दी थी। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक ऐसा होने पर संजय को एडवांस के साथ-साथ 1 करोड़ की अतिरिक्त रकम नूरानी को लौटानी थी, लेकिन संजय ने ऐसा नहीं किया था। इसके बाद नूरानी ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन


नूरानी ने संजय पर धमकाने का आरोप भी लगाया था। नूरानी ने कहा था कि दत्त के इशारे पर उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल रही हैं। हालांकि इस मामले में संजय को जमानत मिल गई थी।

ये भी पढ़ें- शाहिद के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, खुद को बताने लगी थी शाहिद की पत्नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें