बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'गोलमाल 4' में शूटिंग में बिजी चल रहीं हैं। इसी बीच उन्होने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के सेट से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिस पर उन्होने लिखा कि तुषार कपूर और जॉनी लिवर के साथ काम करना उत्सव जैसा है। ये सेल्फी उन्होने शूटिंग के सेट पर ली थी।
#golmaalagain #shootingwithfriends #hyderabad Treat to work with you both @tusshark89 #johnylever
A post shared by Tabu (@tabutiful) on Apr 15, 2017 at 9:31am PDT
इससे पहले तुषार कपूर ने अपने बेटे के साथ 'गोलमाल 4' के सेट पर क्यूट सी फोटो शेयर की थी जिसे काफी पसंद किया जा रहा था। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर सभी को हैरान कर दिया। अब ये फिल्म दिवाली पर रिलीज की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- कपिल फिर मुसीबत में, शो में मोटापे को लेकर भड़क गई हीरोइन
इस फिल्म में तब्बू के साथ अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, अरशद वारसी, जॉनी लीवर भी नजर आएंगे। ये फिल्म दिवाली पर रजनीकांत की फिल्म 2.0 और आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को टक्कर देने वाली है।
इसे भी पढ़ें- ऋतिक रोशन: एक ऐसे अभिनेता, जो खाते-खाते मेंटेन रखते हैं फिटनेस