दरअसल, अभिनेता नोआ श्नैप ने अपने टिक टॉक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसी वीडियो में उन्होंने अपने गे होने का खुलासा किया। अभिनेता ने वीडियो में बताया कि मैंने अपने दोस्तों और परिवार से 18 साल तक डर के कारण अपने समलैंगिक होने की बात छिपाकर रखी। जब मैंने आखिरकार अपने दोस्तों और परिवार को इस सच के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि हम जानते हैं। वीडियो के कैप्शन में नोआ ने लिखा कि मुझे लगता है, जितना मैंने सोचा है, उससे कहीं ज्यादा मैं 'विल बायर्स' के करीब हूं।
Bhojpuri Singers: अश्लील गाना गाने पर ट्रोल हुए ये भोजपुरी गायक, पुलिस थाने तक पहुंच गया था एक का केस
वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' में भी नोआ द्वारा निभाया जाने वाला किरदार 'विल बायर्स' एक गे हैं। विल की लैंगिक पहचान का मुद्दा पूरे सीरीज में छाया रहा है। एक बहस के दौरान माइक कहता भी है कि यह मेरी गलती नहीं है, तुम्हें लड़कियां पसंद नहीं। 'स्ट्रेंजर थिंग्स' में माइक का किरदार फिन वुल्फहार्ड ने निभाया है। शो के चौथे सीजन में दिखाया गया है कि नोआ, इलेवन के बहाने माइक के सामने अपनी भावनाओं को जाहिर भी करता है।
Yamini Singh: पवन सिंह पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोपों से पलटीं यामिनी सिंह, कहा- गलत तरीके से...