फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सीन देखकर भन्नाया सलमान का दिमाग, बोले 'काटो-काटो-काटो'

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान इन दिनों दोहरी जिम्मेदारी से गुजर रहे हैं। पहली कि उन्होंने अपने दो दोस्तों के बेटे को लॉन्च करना, दूसरी उनकी फिल्म को परफेक्ट बनाना। इसलिए वह अपनी इस महत्वकांक्षी फिल्म की एडिटिंग का जिम्मा भी खुद ही उठाए हुए हैं।
विज्ञापन


जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान फिल्म की आने वाली फिल्म हीरो की। इन दिनों सलमान इसकी एडिटिंग करा रहे हैं। अब तक उन्होंने फिल्म 'हीरो' की कहानी में 30 मिनट की कांट-छांट कर दी है। इसके बारे में खुद फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी ने यह जानकारी दी है।

1983 में आई सुपरहिट फिल्म 'हीरो' की इस रीमेक से सलमान अपने दोस्त आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को लॉन्च कर रहे हैं। ऐसे में सलमान बिल्कुल नहीं चाहते कि फिल्म कोई ऐसा सीन रह जाए जो खटकता है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि सलामन फिल्म से वही सीन कटवा दिए, जो आजकल की फिल्मों की पहचान होती है।
विज्ञापन


विज्ञापन

मेरे बच्चे चुंबन नहीं करेंगेः सलमान खान

सलमान खान ने 'हीरो' फिल्म से सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी के किसिंग सीन को कट करा दिया है। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक इसकी जानकारी निर्देशक निखिल आडवानी ने दी है। आडवानी ने बताया कि सलमान खान कहा कि हीरो फिल्म के रिमेक में किसी किसिंग सीन की कोई जरूरत नहीं है।

साथ ही सलमान का ये मानना है‌ कि पिछले पांच सालों में वह जब पर्दे पर कोई किसी सीन किए बिना चोटी पर पहुंच गए तो ऐसे सीन की क्या जरूरत है। निखिल ने बताया कि उस वक्त सलमान एडिटिंग टेबल के पीछे खड़े थे, जैसे ही उन्होंन यह सीन देखा तुरंत बोल पड़े, काटो-काटो-काटो।

गौरतलब है कि सलमान बैनर की फिल्म 'हीरो' से 11 सितंबर को सिनेमाघरों में ‌रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही आ चुका है। उसे लोगों ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। लेकिन फिल्म का टाइटिल सॉन्ग मैं हीरो तेरा लोगों की जुबान चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें