फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने जानबूझ कर फैलाई थी ये झूठी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के नामी निर्देशक अनुराग कश्यप के मार्शल आर्ट फाइटर से भिड़ंत वाली खबर झूठी निकली है। पहले उन्होंने खुद ही आंखों पर पट्टी लगी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि "अब उन्हें प्लास्टर लगा दिया, यह तब होता है जब आपकी भिड़ंत किसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर से होती है।
विज्ञापन


लेकिन आज उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ऐसा उन्होंने महज मीडिया वालों को परखने और चुटकी लेने के लिए किया था। उनकी आंखों की एक सामान्य सी जांच हुई है। उनकी कोई भिड़ंत किसी फाइटर से नहीं हुई।

उनके मुताबिक मीडिया ने इस तस्वीर को बिना क्रॉस चेक किए खबर बना दी। अनुराग के मुताबिक उनके द्वारा दी गई तस्वीर के बारे में पहले मीडिया को खूब जांच परख लेना चाहिए था, खूब सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए थी, फिर खबर बनाना चाहिए था।
विज्ञापन


one Instagram picture of prosthetics test for the eye, with a random line, becomes news without crosschecking. point proven, won the bet— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) August 25, 2015


विज्ञापन

अनुराग बुरी तरह फ्लाप हो रहे हैं इन दिनों

इन‌ दिनों अनुराग कश्यप की आखिरी रिलीज बॉम्बे वेलवेट के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद नई कहानी पर लगे हुए हैं। हालांकि इसका खुलासा नहीं हुआ कि ये घटना उनके साथ कैसे हुई। पिछले दिनों खबरें आईं थीं कि अगली फिल्म में नए चेहरों को मौका देने वाले हैं जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी। खबर है की अनुराग की अगली फिल्म हॉरर होगी और एक बार फिर वह इस प्रोजेक्ट के साथ कुछ नया प्रयोग करेंगे।

बतौर निर्देशक अनुराग कश्यप ने जितनी भी फिल्में बनाई है उनमें ज़्यादातर फिल्मों को समीक्षकों की वाहवाही तो मिली है मगर 'देव डी' और 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' के अलावा अनुराग की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस सफलता नहीं मिल पाई है। अनुराग की पिछली फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का हश्र बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा रहा। ये फ़िल्म तो न ही बॉक्स ऑफिस पर चली और ना ही समीक्षकों को प्रभावित कर पाई। देखना होगा कि अनुराग अपनी नई फिल्म और नए चेहरों के साथ कितना न्याय कर पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें