सलमान खान इन दिनों दोहरी जिम्मेदारी से गुजर रहे हैं। पहली कि उन्होंने अपने दो दोस्तों के बेटे को लॉन्च करना, दूसरी उनकी फिल्म को परफेक्ट बनाना। इसलिए वह अपनी इस महत्वकांक्षी फिल्म की एडिटिंग का जिम्मा भी खुद ही उठाए हुए हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान फिल्म की आने वाली फिल्म हीरो की। इन दिनों सलमान इसकी एडिटिंग करा रहे हैं। अब तक उन्होंने फिल्म 'हीरो' की कहानी में 30 मिनट की कांट-छांट कर दी है। इसके बारे में खुद फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी ने यह जानकारी दी है।
1983 में आई सुपरहिट फिल्म 'हीरो' की इस रीमेक से सलमान अपने दोस्त आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को लॉन्च कर रहे हैं। ऐसे में सलमान बिल्कुल नहीं चाहते कि फिल्म कोई ऐसा सीन रह जाए जो खटकता है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि सलामन फिल्म से वही सीन कटवा दिए, जो आजकल की फिल्मों की पहचान होती है।