फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च के बाकी दो शुक्रवारों को नहीं रिलीज होगी कोई फिल्म, अगले महीने वाली फिल्मों पर भी सस्पेंस

Sat, 14 Mar 2020 09:03 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bollywood - फोटो : Social Media
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस महीने सिनेमाघरों में अब कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी। अगले शुक्रवार को प्रस्तावित यशराज फिल्म्स की नई फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज भी अगली सूचना तक स्थगित हो गई है। महीने के आखिरी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही डिजनी की फिल्म मुलान की रिलीज भी रोक दी गई है।

विज्ञापन


निर्देशक दिबाकर बनर्जी की अरसे से लटकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज की घोषणा इसी महीने की शुरुआत में की गई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी है। फिल्म की रिलीज स्थगित करते हुए यशराज फिल्म्स ने कहा कि इस समय सबका स्वास्थ्य और सुरक्षा ज्यादा जरूरी है और इसीलिए इस फिल्म को आगे किसी दूसरी तारीख को रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

उधर डिजनी ने अपनी अगली दोनों फिल्मों मुलान और द न्यू म्यूटैंट्स की रिलीज टाल दी है। मुलान अगले शुक्रवार 27 मार्च को और द न्यू म्यूटैन्ट्स इसके बाद 3 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। देश के तमाम राज्यों में सिनेमघरों के बंद किए जाने के बाद फिल्म निर्माताओं ने इन फिल्मों की रिलीज डेट टाली है। अक्षय कुमार की रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज स्थगित किए जाने का ऐलान पहले ही हो चुका है। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के डर से शाहरुख को सैनिटाइजर देने दौड़ पड़ीं काजोल, वायरल हो गई तस्वीर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें