मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि मराठा मंदिर में 20 साल से चल रही फिल्म 'डीडीएलजे' अब उतर जाएगी।
रिलीज होने के बाद मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' अब उससे उतरने जा रही है। यह फिल्म इस सिनेमाघर में लगभग 20 साल से चल रही है।
1995 में रिलीज हुई शाहरुख और काजोल की यह रोमांटिक फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में बनी हुई है। रिलीज के इतने दिन हो जाने और टीवी चैनलों पर सैकड़ों बाद दिखाए जाने के बाद भी इस फिल्म को दर्शक मिलते रहे हैं।
अब खबरें आ रही हैं कि 1000 सप्ताह चलाने के बाद यह फिल्म फिल्म मराठा मंदिर से उतार ली जाएगी। फिल्म के 1000 सप्ताह इसी साल दिसंबर में पूरे हो रहे हैं।