फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शाहरुख खान नचाएंगे इंडियावालों को

Sat, 04 Oct 2014 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन्हें गाना नहीं आता वे बाथरूम में गाते हैं। इसी तर्ज पर जिन्हें नाचना नहीं आता क्या वे बाथरूम में नाचते हैं? आप भले ही न नाचते हों मगर ऐक्टर बोमन ईरानी जरूर यही करते हैं!
विज्ञापन


बीते गुरुवार को यह बात मुंबई में तब सामने आई जब जीटीवी ने आगामी दीवाली पर अपने एक नए डांस शो ‘दिल से नाचें इंडियावाले’ की घोषणा की। इस शो में डांस इंडिया डांस की तर्ज पर लोग नाचेंगे और जज उनमें से विजेता के नाम की घोषणा भी करेंगे, परंतु फैसला डांस की बारीकियों पर नहीं होगा।

असल में ‘दिल से नाचें इंडियावाले’ में जीत उसकी होगी जो दिल से नाचेगा! फैसला करेंगे शाहरुख खान और उनकी सितारों से भरी टीम। जिसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और विवान शाह शामिल होंगे।
विज्ञापन


एक शो में जजों के रूप में इतने सितारे पहले कभी एक साथ नहीं देखे गए हैं। शो की घोषणा के वक्त दीपिका पादुकोण को छोड़ कर सभी सितारे मौजूद थे। वह बीमार होने के कारण नहीं आ सकी थीं। लेकिन शाहरुख ने कहा कि शो के दौरान वह हर हाल में रहेंगी।

शो की घोषणा करते हुए जी के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने बताया कि यह देश का पहला मल्टी-सिटी डांस टूर शो होगा। जिसमें प्रतियोगी मुंबई आने के बजाय अपने ही शहरों में शाहरुख और उनकी टीम के सामने डांस करेंगे। आने वाले दिनों में यह टीम ‘हैप्पी डांसिंग’ बस में चार शहरों मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर का टूर करेगी। इन्हें ‘एजेंट्स ऑफ हैप्पीनेस’ नाम दिया गया है।

वैसे इस शो में हिस्सेदारी के लिए देश भर के लोगों से उनके डांस वीडियो भी मंगाए गए हैं जिसमें वे दिल से नाचते हुए दिख रहे हों। पुनीत के अनुसार यह शो खास तौर पर दीवाली के लिए तैयार किया जा रहा है और 11 अक्तूबर से पांच सप्ताह तक हर शनिवार-रविवार की रात नौ बजे प्रसारित किया जाएगा।

हैप्पी डांसिंग का सीक्रेट बताया शाहरुख ने
अच्छा डांस क्या होता है और कैसे होता है? जब मीडिया ने यह सवाल शाहरुख खान से पूछा तो उन्होंने कहा कि इसका सिर्फ एक ही सीक्रेट है, दिल से डांस करें। उन्होंने कहा कि मुझे भी पहले अच्छा डांस करना नहीं आता था।

तब मैंने एक बात समझ ली कि डांस के दौरान कैसे भी हाथ-पांव हिलाएं, बस चेहरे पर मुस्कान बनाए रखें। अगर आप दिल से नाचते हुए खुश दिखेंगे और आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी तो देखने वाले को डांस अच्छा ही लगेगा।


शाहरुख ने कहा कि वह लंबे समय से किसी डांस शो से जुड़ना चाह रहे थे। परंतु फिल्मों में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि अपनी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के प्रमोशन की योजना बनाते हुए वह सोच रहे थे कि क्या नया किया जाए।

वह नहीं चाहते थे कि दूसरे ऐक्टरों की तरह अपनी टीम के साथ सिटी टूर करें और मॉल वगैरह में जाकर लोगों से मिलें। उन्हें लग रहा था कि कुछ ऐसा हो जिससे लोग उनसे ‘कनेक्ट’ हो जाएं। तभी उनके पास इस शो का ऑफर आया। शाहरुख ने दोनों हाथों से इसे लपक लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें