निर्माता नीतेश तिवारी की नई फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग रविवार को शुरू हो गई। नीतेश तिवारी ने ट्वीट कर कहा,"आज का दिन बहुत ही खास है" क्योंकि मेरी अगली फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग शुरू हो गई है। मेरे नई और रोमांचक यात्रा में शामिल होने के लिए साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार हिंदी को धन्यवाद ।
आपको बता दें कि फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला हैं और फॉक्स स्टार हिंदी के बैनर तले इस प्रेजेंट किया जाएगा। फिल्म की शुरुआत के बाद इस बात कि चर्चा है कि बतौर लीड एक्टर इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे।
सोशल मीडिया पर ट्वीट कर साजिद नाडियावाला ने भी शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी।
अश्विनी लयर तिवारी ने ट्वीट कर नीतेश तिवारी और फिल्म की स्टारकास्ट को बहुत सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ये भी लिखा कि ये बहुत लंबी यात्रा है, जिसे खुशी से पूरा करें। उन्होंने ये भी लिखा कि दंगल आपके दिल के बहुत ही करीब है।
कहा जा रहा है कि फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर और वरुण शर्मा अहम रोल में नजर आ सकते हैं।