बहन तनीषा के लुक्स की तारीफ की
आज नवरात्रि के महानवमी के मौके पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें काजोल अपनी बहन तनीषा मुखर्जी की तारीफ कर रही हैं। तनीषा ने नवमी के मौके पर माता के पंडाल में लाल साड़ी पहनी। साड़ी पहनकर वह बहन के सामने इतरा रही थीं, इस पर काजोल ने फनी फेस बनाते हुए बहन की तारीफ की। तनीषा ने बालों में भी अलग तरह की ज्वेलरी कैरी की।
Game Changer: टल गई गेम चेंजर की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी राम चरण की फिल्म
काजोल ने पहनी बैंगनी साड़ी
नवरात्रि के नौवें दिन दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए अभिनेत्री काजोल ने बैंगनी साड़ी पहनी। साड़ी का बॉर्डर गुलाबी रंग का है। काजोल ने अपने लुक को और संवारने के लिए जूड़ा बनाया, इसमें बैंगनी और गुलाबी रंग के फूल भी लगाए। अपने लुक को कंपलीट करने के लिए काजोल ने नेकलेस सेट भी पहना।
Janhvi Kapoor: श्रीदेवी की अनुपस्थिति में 'पेद्दाम्मा' रेखा की स्वीकृति रखती है मायने, जान्हवी बोलीं- मां..