निमरत कौर ने शेयर किया बिग बी के साथ काम करने का अनुभव
बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेक्शन 84' की शूटिंग पूरी कर ली है. इसकी जानकारी खुद निमरत कौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन और टीम के साथ अपनी फोटोज शेयर करते हुए एक नोट लिखा है और बिग बी के साथ का अपना वर्क एक्सपीरियंस शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन, डायना पेंटी, डायरेक्टर रिभु दास गुप्ता और बाकी फिल्म की टीम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही निमरत ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कोई भी शब्द यह बताने के लिए काफी नहीं होगा कि मैंने अपनी दो सबसे फेवरेट आवाजों "एक्शन" और "कट" से पहले, बीच में और बाद में क्या महसूस किया। आज से ठीक दो महीने पहले सेक्शन 84 के सेट पर बुलाया गया था।’
Bigg Boss OTT 2: पहले दिन ही घर में गलती कर बैठे पुनीत सुपरस्टार, 'बिग बॉस' ने फटकार लगाते हुए शो से किया बाहर
इमोशनल नोट लिखकर फिल्म की टीम का किया धन्यवाद
निमरत ने आगे लिखा, 'एक किताब के आखिरी पन्ने की तरह, जिसे आप कभी खत्म नहीं करना चाहते हैं, आखिरी दिन अपने साथ ग्रैटिट्यूड, जिंदगी भर के लिए सीख, अलग होने की घबराहट और एक साधारण नॉलेज लेकर आया है। सब कुछ शेयर नहीं किया जा सकता और ना ही किया जाना चाहिए... रिभु दासगुप्ता लाइफटाइम के इस जादुई, रहस्यमय और माइलस्टोन एडवेंचर तक पहुंचाने के लिए शुक्रिया। हर उस व्यक्ति को बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने इसे मुमकिन बनाया, सावधानी से सोचा और सेट पर हमेशा एक चिल्ड आउट, खुश माहौल रखा।’