फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमरत कौर को फिर आया हॉलीवुड से बुलावा, दिखाएंगी अलग अंदाज

Tue, 15 Jan 2019 10:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nimrat Kaur
विज्ञापन
वेब सीरीज का हल्ला भले भारत में अब मचा हो और प्रियंका चोपड़ा की क्वांटिको सीरीज को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया हो लेकिन एक अदाकारा जो हॉलीवुड में काफी पहले वेब सीरीज में धमाका कर चुकी हैं, वह हैं निरमत कौर। निमर तौर ने सुपरहिट वेब सीरीज होमलैंड के सीजन 4 में एक आईएसआई एजेंट तसनीम का किरदार करके नाम कमाया और फिर बड़े परदे पर लंच बॉक्स और एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दमदार तरीके से दर्ज कराई।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक निमरत को हॉलीवुड से फिर से बुलावा आया है। वह एक बार फिर होमलैंड सीरीज के आठवें और आखिरी सीजन में नजर आएंगी। होमलैंड वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सुपरहिट सीरीज में से एक है और इस बार इस स्पाई थ्रिलर सीरीज की शूटिंग मोरक्को में होगी। निमरत कौर इससे पहले आल्ट बालाजी की सीरीज द टेस्ट केस में लीड किरदार कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें