फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nimrat Kaur: गुरु नानक जयंती पर निम्रत कौर ने किए गुरुद्वारा में दर्शन, बांटा प्रसाद

Fri, 15 Nov 2024 01:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nimrat Kaur: आज गुरु नानक जयंती के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने गुरुद्वारा जाकर दर्शन किए और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन
1 of 7
निम्रत कौर - फोटो : उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो अपने निजी जीवन को लेकर छाई हुई हैं। गुरुपर्व के मौके पर निम्रत कौर गुरुद्वारे गईं और प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन

2 of 7
निम्रत कौर - फोटो : उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज गुरुपर्व के मौके पर निम्रत कौर गुरुद्वारे गईं। जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों के बीच कई तस्वीरें क्लिक करवाईं और अब उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान निम्रत कढ़ाईदार सूट में पंजाबी स्टाइल में नजर आईं।
 
विज्ञापन

3 of 7
निम्रत कौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निम्रत कौर हर साल गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारे जाती हैं और अपनी सेवाभाव के अनुसार वहां पर सेवा करती हैं। इस साल भी आज के दिन निम्रत ने हर बार की तरह गुरुद्वारे में सबसे पहले दर्शन किए और बाद में प्रशंसकों के बीच प्रसाद बांटा।

4 of 7
निम्रत कौर - फोटो : उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान निम्रत ने लाइट ब्लू कलर का बहुत ही प्यारा सूट पहन रखा था। इस पंजाबी स्टाइल लुक में निम्रत बेहद खूबसूरत और प्यारी दिखीं। इस दौरान निम्रत ने अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ था। निम्रत का यह सिंपल और सोबर लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
निम्रत कौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद निम्रत कौर ने वहां पर मौजूद सभी पैपराजी को चाय बांटी। चाय बांटते हुए निम्रत की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। निम्रत की इन शानदार तस्वीरों पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं। निम्रत का सिंपल लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन

6 of 7
निम्रत कौर - फोटो : उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुछ ही देर पहले निम्रत ने सोशल मीडिया पर आज के खास अवसर पर प्रसाद बनाते अपना एक दिलचस्प वीडियो साझा किया है, जिसमें निम्रत प्रसाद बनाती नजर आ रही हैं और साथ ही निम्रत ने अपने प्रशंसकों को संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निम्रत कौर - फोटो : उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बहरहाल, निम्रत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके और अभिषेक बच्चन के लिंकअप की खबरें सोशल मीडिया पर फैली हुई हैं। हालांकि अफेयर की अफवाहों पर निम्रत और अभिषेक दोनों ने ही चुप्पी साधी हुई है।
Ananya Panday: अनन्या पांडे ने किसके लिए छोड़ी पढ़ाई? मां भावना पांडे ने बताई दिलचस्प कहानी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें