फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने किसके लिए छोड़ी पढ़ाई? मां भावना पांडे ने बताई दिलचस्प कहानी

Fri, 15 Nov 2024 12:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ananya Panday: अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने हाल ही में खुलासा किया कि वह और चंकी पांडे उस समय सदमे में थे जब उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कॉलेज छोड़ने का फैसला किया था। आखिरकार, अनन्या ने पढ़ाई छोड़ने का फैसला क्यों किया था।
 
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनकी मां भावना पांडे ने खुलासा किया कि जब अनन्या ने उन्हें बताया कि 'मैं कॉलेज नहीं जा रही हूं' तो वह और चंकी पांडे चौंक गए थे। जानें आखिर अनन्या ने ऐसा क्यों किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भावना पांडे ने बताया कि अनन्या पांडे ने स्कूल खत्म करने के बाद कॉलेज जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। अनन्या को एलए में यूएससी में मीडिया और संचार की पढ़ाई के लिए अच्छे कॉलेज में एंट्री मिल गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
हालांकि, उस दौरान स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का निर्देशन कर रहे पुनीत मल्होत्रा ने एक पार्टी में भावना से संपर्क किया था और बताया कि वह फिल्म के लिए एक लड़की की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या अनन्या इसमें दिलचस्पी लेंगी। फिर क्या था नतीजा अनन्या ने इसी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया।
 

4 of 5
अपने पिता चंकी और मां भावना के साथ अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भावना ने आगे कहा कि अनन्या कॉलेज जा रही है, लेकिन पुनीत ने उनसे रिक्वेस्ट की और कहा अगर अनन्या चाहे है तो उसे ऑडिशन देने दीजिए। इसके बाद अनन्या ने ऑडिशन देने का फैसला किया। भावना ने नहीं सोचा था कि अनन्या अभिनय के लिए कॉलेज छोड़ देंगी, जब अनन्या को चुना गया, तो उन्होंने अपनी मां भावना और पिता चंकी पांडे से कहा कि वह अब कॉलेज नहीं जाएगी। भावना और चंकी पांडे इस फैसले से हैरान थे, क्योंकि उन्हें यकीन था कि वह कॉलेज जाएगी। हालांकि, भावना ने कहा अनन्या जानती थी की वह अपनी जिंदगी से क्या चाहती हैं।
Sophie Turner: टॉम्ब रेडर सीरीज में लारा क्रॉफ्ट की भूमिका निभा सकती हैं सोफी टर्नर? दे चुकी हैं ऑडिशन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
भावना ने बताया कि वे अनन्या को किसी भी निर्णय के लिए मजबूर नहीं करना चाहते थे, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि बाद में वह उन्हें दोषी ठहराए। उन्होंने कहा कि अगर अनन्या कॉलेज जाती, तो उसकी जिंदगी अलग दिशा में होती और अगर उन्होंने उस पर दबाव डाला होता, तो शायद आज चीजें अलग होतीं। काम की बात करें तो अनन्या जल्द ही अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ एक अनाम प्रोजेक्ट में नजर आएंगी । इसके अलावा उनके पास चांद मेरा दिल में भी नजर आएंगी।
Salman Khan: जब सलमान खान ने कही ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी को लेकर यह बात? आप भी सुनकर हो जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें