फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर दिखा बच्चन परिवार, ऐश्वर्या और अभिषेक संग दिखीं आराध्या, फोटोग्राफर्स को देखकर दिया ऐसा रिएक्शन

Wed, 05 Aug 2026 11:47 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Aaradhya Bachchan Viral Reaction: अभिषेक बच्चन हाल ही में अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या ने फैंस और फोटोग्राफर्स को देखकर ऐसा रिएक्शन दिया कि वीडियो वायरल हो गया। कई यूजर्स आराध्या की जमकर तारीफ कर रहे है।
विज्ञापन
अभिषेक, आराध्या और ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता अभिषेक बच्चन हाल ही में बेटी आराध्या संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान जब आराध्या गेट से बाहर निकलीं तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

फोटोग्राफर्स को देखकर बोलीं नमस्ते

विज्ञापन

वीडियो में देखा गया कि बच्चन परिवार मुंबई स्थित एयरपोर्ट से बाहर निकल रहा था। इस दौरान वहां फैंस समेत कई फोटोग्राफर्स फैमिली के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। पहले अभिषेक बच्चन कैजुअल लुक में बाहर निकले। उन्होंने बाहर आते ही गार्ड से हाथ मिलाया।
इसके बाद उनकी बेटी आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या के साथ बाहर निकलीं। पहले एक्ट्रेस ने और फिर उनकी बेटी आराध्या ने लोगों को देखकर हाथ जोड़े और मुस्कान के साथ वहां मौजूद लोगों से नमस्ते कहा।

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक ड्रेस में दिखी मां-बेटी की जोड़ी
ऐश्वर्या और आराध्या को कई बार मैंचिग आउटफिट्स में देखा गया है। वायरल वीडियो में भी मां-बेटी मैचिंग करती नजर आईं। ऐश्वर्या ने ब्लैक लॉन्ग कोट पहना हुआ था। वहीं उनकी बेटी आराध्या ने मां के साथ मैचिंग करते हुए ब्लैक जैकेट कैरी की। 


 

विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कान फिल्म फेस्टिवल में भी मां के साथ पहुंची थीं
हाल ही में आराध्या कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में भी मां ऐश्वर्या राय के साथ पहुंची थीं। ऐश्वर्या के रेड कारपेट पर जाने से पहले आराध्या ने भी उनके साथ पोज दिए थे। आराध्या जहां रेड कलर के खूबसूरत गाउन में दिखाई दी थीं। वहीं ऐश्वर्या का लुक तो पूरे कान फिल्म फेस्टिवल में छाया रहा था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें