फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता दत्ता ने ‘कबीर सिंह’ को बताया करियर का टर्निंग प्वाइंट, कहा- इस फिल्म ने मुझे जरूरी बदलाव दिया

Sun, 21 Jun 2026 04:30 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nikita Dutta: निकिता दत्ता ने ‘कबीर सिंह’ की रिलीज के सात साल पूरे होने पर अपने अनुभव को साझा किया। जानिए शाहिद कपूर को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
निकिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' को रिलीज हुए सात साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने अपने करियर पर इस फिल्म के लंबे समय तक रहने वाले असर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने इंडस्ट्री में उनके बारे में लोगों की सोच बदल दी और बॉलीवुड में लीड रोल पाने का रास्ता बनाया।

‘कबीर सिंह’ के बाद मुझे लेकर बदला लोगों का नजरिया

विज्ञापन

एएनआई से बात करते हुए निकिता ने ‘कबीर सिंह’ को अपने करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया। फिल्म ने उनके करियर पर कैसे असर डाला इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि कबीर सिंह मुझे तब मिली जब मैं फिल्मों में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी।

कबीर सिंह के बाद कास्टिंग के मामले में मुझे अलग नजरिए से देखा जाने लगा। मैंने लीड रोल वाली अपनी पहली दो फिल्में साइन कीं। इस फिल्म ने मुझे वह बदलाव दिया जिसकी मुझे जरूरत थी।

शूटिंग के दौरान कभी फाइनल रिजल्ट के बारे में नहीं सोचा

विज्ञापन

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव को निकिता ने साझा किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म ऐसी थी, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया और जिस पर काफी चर्चा हुई। हालांकि, फिल्म की शूटिंग के दौरान कभी भी फाइनल रिजल्ट के बारे में नहीं सोचा। मैंने फिल्म को दिन-दर-दिन के हिसाब से किया। बस हर सीन में जो कर सकती थी, वह करने की कोशिश की। यह वांगा सर का विजन था जिसकी वजह से ऐसा रिजल्ट मिला। शूटिंग के दौरान शाहिद का फोकस तारीफ के काबिल था।

विज्ञापन

निकिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@nikifying

इस सीरीज में नजर आएंगी निकिता
निकिता जल्द ही 'नजदीकियां' में मुख्य भूमिका निभाती नजंर आएंगी। यह प्राइम वीडियो इंडिया की आने वाली सीरीज है, जिसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। यह प्रोजेक्ट धर्माटिक के साथ उनका पहला कोलेबोरेशन है।

धर्माटिक करण जौहर का डिजिटल कंटेंट डिवीजन है। सीरीज से जुड़ने के बारे में बात करते हुए दत्ता ने कहा कि मुझे लगता है कि करण जौहर आज के समय में फैमिली-रोमकॉम के जीनियस हैं। जब से मैंने एक्टिंग शुरू की है, उनकी ड्रामेडी का हिस्सा बनना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। जब मुझे यह ऑफर मिला, तो इसे ठुकराने का कोई सवाल ही नहीं था।

आखिरी बार ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आई थीं निकिता
आज के दौर के रिश्तों पर आधारित ड्रामा 'नजदीकियां' में निकिता मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ परेश पाहुजा, आकांक्षा सिंह और ताहा शाह भी हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीम होगी। निकिता दत्ता को आखिरी बार 'ज्वेल थीफ - द हीस्ट बिगिन्स' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ काम किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें