'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
पीड़ित परिवार को मिलेंगे 40 लाख
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज और फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड एलाइड मजदूर यूनियन ने मिलकर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के प्रोड्यूसर्स से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है। इसके बाद संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने चंद्रधारी यादव के परिवार को 40 लाख रुपये देने की पेशकश की।
FWICE पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद करेगी आगे की कार्रवाई
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी का कहना है, ‘आर्थिक मुआवजे के अलावा हमने प्रोड्यूसर से मृतक के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी लेने का भी अनुरोध किया है। अक्सर वर्करों से तय आठ से दस घंटे से कहीं ज्यादा काम कराया जाता है। काम के दौरान कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से खुद को कितना थका सकता है, इसकी भी एक सीमा होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे।’
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे कहते हैं, ‘चंद्रधारी पिछले तीन दिनों से लगातार सेट पर काम कर रहे थे और जिस दिन हादसा हुआ, उस दिन सुबह 7 बजे से रात 3 बजे तक ड्यूटी पर थे। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक उन्हें बिजली का झटका लगा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हमने संजय लीला भंसाली को पत्र लिखकर चंद्रधारी की पत्नी को उनके प्रोडक्शन हाउस में नौकरी देने का भी अनुरोध किया है।’