फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल जेल में गुजारने वाला अभिनेता अब कर रहा है 'लव जिहाद'

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ साल जाल में काट चुके इस बंगाली फिल्म अभिनेता की अपनी निजी जिंदगी किसी फिल्म के जैसी ही है। अभिनेता निगेल अक्कारा बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। निगेल बांग्ला एक्टर हैं। इनकी आने वाली फिल्म का नाम है 'लव जिहाद'।
विज्ञापन


इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, निगेल अक्कारा ने शूटिंग के अनुभव बताते हुए कहा कि लगातार बदलते मौसम के चलते कश्मीर में फिल्म की शूटिंग करना मुश्किल काम है।

फिल्म की काफी शूटिंग हो चुकी है। कश्मीर के मौसम पर निगेल ने कहा कि एक दिन बारिश होती है तो दूसरे दिन सूरज चमकने लगता है। निगेल के अनुसार पहाड़ पर फिसलन की वजह से वो कई दफा गिरे।
विज्ञापन

विज्ञापन

2009 में हुए थे कोलकाता की प्रेजीडेंसी जेल से रिहा

निगेल नौ साल की सजा काट चुके हैं वो 2009 में कोलकाता की प्रेसीडेंसी कारागार से रिहा हुए। इसके बाद उन्हे बंगला की 'मुक्तोधरा' में काम करने का मौका मिला। 2012 में आई इस फिल्म से इनके करियर को काफी फायदा हुआ।

बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए निगेल 'लव जिहाद' को अपने लिए बड़ा मौका ममान रहे हैं। 'लव जिहाद' को मुकेश मिश्रा बना रहे हैं। कश्मीर के डोडा में 1980 में 'नूरी' के बाद पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है।

फिल्म में निगेल अक्कारा के साथ सरफराज अहमद, केशव अरोड़ा, अर्जुनम मोघल और देबोलिना बिश्वास भी हैं। निगेल ने अपने साथी कलाकारों की काफी तारीफ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें