संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से लेकर अपने विवादों तक के लिए सुर्खियां बटोरने वाले संजय दत्त की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती है। लेकिन अभिनेता ने सिनेप्रेमियों के दिलों में अपनी कई फिल्मों से ऐसी छाप छोड़ी कि जिसकी वजह से फैंस ने उन्हें कई नाम दिए हैं। फैंस ने संजय दत्त को 'संजू बाबा', 'बाबा' और 'खलनायक' जैसे नामों से नवाजा है।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके चाहने वाले कई नाम से पुकारते हैं। कोई उन्हें सदी का महानायक कहता है तो कोई उन्हें शहंशाह बुलाता है। लेकिन फैंस अपने सुपरस्टार से हमेशा से ही बेहद प्यार करते हैं। फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और एक्शन के चलते फैंस ने अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' का टाइटल दिया था। इसके अलावा उनके प्रशंसक उन्हें 'बिग बी', 'शहंशाह' और 'सदी के महानायक' जैसे नामों से बुलाते हैं।
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
अलग स्वैग, एक्शन और रोमांस के साथ फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले सलमान खान अपनी 'भाईगिरी' के लिए भी मशहूर हैं। अभिनेता का असली नाम तो बस बैनर्स और पोस्टर्स पर ही रहा, अब सभी उनको ‘सल्लू भाई’ और ‘भाईजान’ जैसे नामों से पुकारते हैं।
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित
माधुरी बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। अभिनेत्री अपने किरदारों में तो हमेशा ही जान फूंक देती हैं, लेकिन उनका डांस भी लोगों को हैरानी में डाल देता था। माधुरी जितनी कमाल की एक्ट्रेस हैं उतना ही शानदार डांस करती हैं और इन सबके बीच उनकी खूबसूरती फैंस को उनके साथ बांधे रखने का काम करती है। माधुरी को फैंस ने 'धक-धक करने लगा' गाना की वजह से 'धक-धक गर्ल' और शानदार डांस की वजह से 'डासिंग डीवा' नाम दिया है।
दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार
भारत के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता दिलीप कुमार बेशक अब इस दुनिया में नहीं रहे हों, लेकिन उनके किरदार आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। 'मुगल-ए-आजम', 'सौदागर', 'क्रांति' और 'देवदास' जैसी ट्रैजडी फिल्मों में काम करने वाले दिलीप कुमार को फैंस ने ‘ट्रैजडी किंग’ नाम दिया था।
मनोज कुमार
मनोज कुमार
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं। वह भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने सिनेमा से प्रभावित होकर अपना नाम बदल लिया था। लेकिन 'शहीद', 'क्रांति' और 'पूरब-पश्चिम' जैसी देशभक्ति की फिल्में करने वाले मनोज कुमार को फैंस ने प्यार से 'भारत कुमार' नाम दिया है।
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। वह हिंदी फिल्मों सहित इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी खूब नाम कमा रही हैं। निक जोनस से शादी होने के बाद भारत छोड़ अमेरिका में बस चुकीं प्रियंका चोपड़ा को 'दोस्ताना' के गाने 'देसी गर्ल' के बाद से ही अभिनेत्री को फैंस 'देसी गर्ल' बुलाते हैं। इसके साथ ही उन्हें प्यार से 'पीसी' भी कहा जाता है।
आमिर खान
- फोटो : social media
आमिर खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले आमिर खान को लोग उनकी फिल्मों में परफेक्शन के लिए पहचाना जाता है। वह अपने किरदारों को निभाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। चाहे फिर वह वजन बढ़ाना हो या फिर सिर मुंडावाना, आमिर हर तरह से तैयार रहते हैं। अभिनेता की इसी खासियत की वजह से फैंस ने उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' नाम दिया है।
शाहरुख खान
- फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड की दुनिया में अभिनय को रास्ता बनाकर इंडस्ट्री में जगह बनाने वाले शाहरुख खान ने देश ही नहीं दुनियाभर के लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। अभिनेता को उनके फैंस ने ‘किंग खान’, ‘बादशाह’ और ‘किंग ऑफ रोमांस’ जैसे नामों से नवाजा है।
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
80 के दशक में अपनी दमदार बॉडी और एक्शन के लिए मशहूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को फैंस ने कई नाम दिए हैं। अभिनेता को उनके फैंस ‘ही-मैन’ और ‘धरम पाजी’ के नामों से पुकारते हैं।
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी आज भी अपनी खूबसूरती और डासिंग स्किल्स की वजह से लोगों के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उन्हें फैंस प्यार से 'ड्रीम गर्ल' बुलाते हैं। इस नाम के पीछे साल 1977 में आई अभिनेत्री की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' है। इसमें काम करने के बाद से ही फैंस ने उन्हें 'ड्रीमगर्ल' नाम दिया था।
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में गिने जाने वाले अक्षय कुमार को उनके जबर्दस्त स्टंट और खिलाड़ी सीरीज की फिल्में करने की वजह से फैंस ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से बुलाते हैं।