फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: मां प्रियंका चोपड़ा के लिए क्यूट कैप्टन बनीं मालती मैरी जोनस, फैंस ने लुटाया प्यार

Thu, 24 Jul 2025 12:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malti Marie Chopra Jonas Turns Captain: प्रियंका चोपड़ा जोनस ने आज अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर बेटी मालती मैरी के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मालती के नन्हें हाथों में स्पीडबोट का स्टीयरिंग दिखाई दे रहा है। 
 
विज्ञापन
मालती मैरी और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ खूबसूरत पलों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया स्टोरी पर मालती की एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें मालती स्पीडबोट का स्टीयरिंग व्हील पकड़े 'कैप्टन' बनी हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी मालती के साथ एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मालती स्पीडबोट के स्टीयरिंग को अपने नन्हें हाथों से घूमाती नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ प्रियंका और उनकी सास डेनिस मिलर-जोनस भी नजर आ रही हैं। मालती डेनिम आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही हैं और उनकी यह तस्वीर प्रशंसकों का पसंद आ रही है।

फैंस के कमेंट्स
प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी चोपड़ा जोनस की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हैं। उनकी आज की इंस्टाग्राम स्टोरी की इस बेहद खास तस्वीर पर भी फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका की यह तस्वीर मियामी में उनके देवर जो जोनस और उनकी पूर्व पत्नी सोफी टर्नर की बेटी विला के जन्मदिन समारोह की है। फैन पेज ने कुछ और तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ बालकनी में आराम करती और मालती के साथ खेलती दिख रही हैं। 
विज्ञापन

प्रियंका का वर्कफ्रंट
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस एक्शन-कॉमेडी फिल्म "हेड्स ऑफ स्टेट" में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आई थीं, जो प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Saiyaara: राजेश कुमार ने सैयारा की स्टार कास्ट को लेकर किया खुलासा, बोले- अहान पांडे अनीत पड्डा नकचढ़े स्टार..

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें