एक चर्चित एक्टर के घर पर तीन दिन के दुधमुंहे बच्चे की लाश मिली है। मामला बेहद रहस्य वाला है।
एक्ट्रेस नूतन के बेटे और फिल्मों में निगेटिव और पॉजटिव दोनों तरह के रोल करने वाले अभिनेता मोहनीश बहल के घर पर तीन दिन के दुधमुंहे बच्चे की लाश मिली है।
मोहनीश का ये फॉर्म हाउस ठाणे के मुंब्रा इलाके में बना हुआ है और बच्ची का शव इसके स्वीमिंग पूल में मिला है। बच्ची के शव की जांच कर डॉक्टर ने बताया कि इसका जन्म हुए तीन-चार दिन ही हुए हैं।
पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बच्ची का शव मोहनीश के फॉर्म हाउस पर काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड्स ने बरामद किया है। मोहनीश इस मामले के बारे में जानकर बहुत ही परेशान हो गए हैं। बच्ची का शव बहुत ही बुरी स्थिति में पाया गया है।