संगीता बिजलानी क्या सलमान की जिंदगी में लौट आई हैं। सलमान इन दिनों सिंगल भी हैं।
90 के दशक में सलमान ख़ान और उनकी तत्कालीन गर्लफ़्रेंड संगीता बिजलानी की दोस्ती के चर्चे मीडिया की सुर्खियां हुआ करते थे। लेकिन जल्द ही ये रिश्ता टूट गया।
संगीता, सलमान की गर्लफ़्रेंड तो अब नहीं हैं लेकिन इऩ दोनों की दोस्ती अब भी बरक़रार है। हाल ही में सलमान ने अपने घर पर कुछ दोस्तों को बुलाया और संगीता भी इस पार्टी में शामिल हुईं।
संगीता, सलमान के परिवार वालों के साथ डिनर करके देर रात उनके घर से निकलीं। इस पार्टी में फ़िल्मक्लिक करें 'जय हो' की हीरोइन डेज़ी शाह भी पहुंची थीं।
ग़ौरतलब है कि चैट शोक्लिक करें 'कॉफ़ी विद करण' में सलमान ख़ान ने संगीता बिजलानी के साथ अपने रिश्ते की बात खुलकर की थे और ये तक बताया था कि दोनों शादी करने के बिलकुल क़रीब पहुंच गए थे और शादी के कार्ड तक छप गए थे. लेकिन किन्हीं वजहों से ये रिश्ता नहीं हो पाया।