फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामुक बुक सीरीज पर बनी फिल्म का नया ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
कामुक लेखन का नया पैमाना बन गई चर्चित बुक सीरीज फिफ्टी शेड्स पर बनी पहली फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह के दौरान रिलीज के बाद से ही यह सुर्खियों में आ गया है। यू-ट्यूब पर यह लगातार हिट्स पा रहा है।
विज्ञापन


यह बुक सीरीज दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में शामिल है। यह सीरीज साहित्य की स्टूडेंट एनेश्टीसिया स्टील और युवा अरबपति क्रिश्चियन ग्रे की कहानी पर आधारित है। स्टील ग्रे का इंटरव्यू करने जाती है। फिर दोनों में प्यार हो जाता है। मगर अतीत में दफन ग्रे की जिंदगी के कई अध्याय खुलने लगते हैं।

वेलंटाइंस डे पर फिल्म होगी रिलीज

फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ वेलंटाइंस डे के दिन यानी 14 फरवरी 2015 को रिलीज हो रही है। जिस चर्चित बुक सीरीज पर यह फिल्म आधारित है उसमें विकृत सेक्स के चार पर्याय बोन्डेज, डोमिनेंस, सैडिज्म और मैचोइज्म दिखाए गए हैं। इन चारों का संक्षिप्त रूप बीडीएसएम कहलाता है। फिल्म इसी पर आधारित है।

फिल्म में ग्रे इनका अभ्यस्त है और स्टील के लिए यह बिल्कुल नई दुनिया है। फिल्म में भी इसे शामिल किया गया है। इसमें कभी आनंद का अतिरेक है तो कभी तकलीफ और खौफ।

फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ में क्रिश्चियन ग्रे का रोल किया है जैमी डोरमैन ने। डकोटा जॉनसन एनेश्टीसिया स्टील बनी हैं। फिल्म के डायरेक्टर हैं सैम टेलर जॉनसन।

देखिए नया ट्रेलर-
विज्ञापन

सेक्स पर आधारित किताब ने मचा दिया था तहलका

इस चर्चित बुक सीरीज की लेखिका ई एल जेम्स हैं। इस सीरीज के तहत 2011-12 में तीन किताबें फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे, फिफ्टी शेड्स डार्कर, फिफ्टी शेड्स फ्रीड आ चुकी हैं। इन तीनों किताबों का दर्जनों भाषाओं में अनुवाद हो चुका है और करोड़ों प्रतियां बिक चुकी हैं।

बुक सीरीज सेक्स के नए विस्तृत वर्णनों के चलते चर्चा में आई। इसे सेक्स क्रांति और सेक्स मुक्ति से भी जोड़ा जा रहा है। अब इस पर फिल्म आ रही है। जिसको लेकर लोगों में बेहद उत्सुकता है।

देखिए पहला ट्रेलर-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें