श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'हसीना पार्कर' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने ट्वीट के जरिए फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इससे पहले फिल्म के सेट से कुछ फोटोज और लुक सामने आ चुके हैं। इस पोस्टर में श्रद्धा एक दम नए अंदाज में नजर आ रही है। श्रद्धा की सिर्फ आंखे नजर आ रही हैं उन्होने हिजाब पहना हुआ है। इसके साथ ही इस पोस्टर पर लिखा है 'अठ्ठासी केसेस दर्ज पर कोर्ट में सुनवाई सिर्फ एक बार'।
ये श्रद्धा की पहली बायोपिक फिल्म है। श्रद्धा कपूर हमेशा से बबली किरदारों में नजर आई हैं लेकिन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर की बायोपिक में उनके अंदाज एकदम बदल गए हैं। इस फिल्म में श्रद्धा का एक लड़की से अपराध की दुनिया की सबसे खतरनाक औरत बनना, देखने लायक है। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है।
श्रद्धा के साथ फिल्म में उनके भाई सिद्धांत कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धांत फिल्म में दाउद इब्राहिम का किरदार निभा रहे हैं। ये पहली बार है जब असल जिंदगी का ये रिश्ता बड़े पर्दे पर दिखाई देगा। ये फिल्म 18 अगस्त को रिलीज की जाएगी।
So here's another teaser poster of #HaseenaParkar Hope you guys like it! #HaseenaTeaserPoster @haseenamovie @ApoorvaLakhia #18thAugust pic.twitter.com/XuOVohCRNJ
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) June 12, 2017