संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'भूमि' का नया गाना 'लग जा गले' रिलीज कर दिया गया है। गाना अदिति राव हैदरी और सिद्धांत गुप्ता पर फिल्माया गया है। दोनों की केमेस्ट्री बेहद क्यूट लग रही है।
अदिति और सिद्धांत की केमेस्ट्री के साथ-साथ गाने का म्यूजिक और लिरिक्स बेहद प्यारे हैं। इस गानें को राहत फतेह अली खान ने गाया है। लोकेशन की बात करें तो गाने को कई अलग-अलग जगहों पर शूट किया गया है।
पढ़ें- संजय दत्त ने भूमि के लिए गाना गाया, इन 5 फिल्मों में भी गा चुके हैं संजू बाबा
अदिति इस फिल्म में संजय दत्त की बेटी का किरदार निभाती नजर आएंगी। संजय दत्त समेत की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है।
यहां देखिए गाना-