रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का वीडियो कमाल का है। इस गाने में बाबा बैंक चोर ये बताना चाह रहे हैं कि उनसे बड़ा चोर और कोई नहीं हैं। इस नए गाने में रितेश के साथ उनकी पूरी गैंग नजर आ रही हैं।
बैंक चोर बाबा आमिर खान, अभिषेंक बच्चन, कटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें जैकी श्रॉफ भी नजर आ रहे है। जैकी गाने में एक जादूगर के रोल में दिख रहे हैं।
इस गाने को आप नीचे देख सकते हैं। देखने में यह गाना जितना कमाल का है उससे भी कहीं ज्यादा शानदार रितेश के एक्सप्रेशन्स है।
यहां देखिए गाना: