फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Song: गुरु रंधावा लेकर आ रहे हैं नई म्यूजिक एलबम 'पंजाबियां दी धी', इस दिन रिलीज होगा गाना

Sat, 26 Feb 2022 07:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरु रंधावा अपनी नई म्यूजिक एलबम लेकर आ रहे हैं। इस बार का उनका गाना और ज्यादा धमाकेदार होने वाला है क्योंकि उनके साथ एक बार फिर से बोहेमिया भी गाते हुए नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
पंजाबियां दी धी’ गाना - फोटो : insta-
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर गुरु रंधावा अपनी बेमिसाल गायकी से तो लोगों को दिवाना बनाते ही हैं उनके लुक्स के भी लोग कायल हैं। यही वजह है कि उनका कोई भी गाना आते ही छा जाता है। हालांकि रिलीज से पहले ही दर्शकों को उनके गाने का इंतजार रहता है। अब गुरु रंधावा अपनी नई म्यूजिक एलबम लेकर आ रहे हैं। इस बार का उनका गाना और ज्यादा धमाकेदार होने वाला है क्योंकि उनके साथ एक बार फिर से बोहेमिया भी गाते हुए नजर आने वाले हैं। इससे पहले ये दोनों 6 साल पहले एक साथ नजर आए थे। गुरु रंधावा ने पोस्ट कर इस गाने की रिलीज की तारीख भी बता दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पटोला सॉन्ग में आए थे नजर-
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और बोहेमिया इससे पहले 'पटोला' सॉन्ग में एक साथ नजर आए थे जो जबरदस्त हिट हुआ था। अब ये जोड़ी फिर से 'पंजाबियां दी धी' में धमाल मचाने के तैयार है। जब गुरु और बोहेमिया साथ हो और कुछ धमाकेदार सामने न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दर्शकों को उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार है। इस गाने को कुमार भूषण की म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।

इस दिन रिलीज होगा गाना-
गुरु रंधावा ने पोस्ट कर इस गाने के रिलीज की जानकारी दी है। पंजाबियां दी धी गाने को 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा। गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पंजाबियां दी धी का पोस्टर जारी किया है और इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,पेश है गाने का ऐसा पोस्टर जो धमाल मचा देगा. पंजाबियां दी धी  3 मार्च 2022 को रिलीज हो रही है। बने रहें!
विज्ञापन

गुरु ने एक और पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस नीरु बाजवा नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह नीरु बाजवा के हाथ में लस्सी का गिलास देते नजर आ रहे हैं। जब हम कहते हैं 'पंजाबियां दा प्यार हुंदा लस्सी नाल' तो हमारा यही मतलब होता है! पंजाबियां दी धी। एक्ट्रेस नीरु ने भी इस पोस्ट को शेयर किया है और बहुत ही प्यारा कैप्शन देते हुए लिखा, 'एक शाम इस तरह: लस्सी दा ग्लास और आंखों ही आंखों में प्यार! अब इस पोस्ट से ये भी साफ हो गया है कि नई म्यूजिक एलबम में गुरु के अपोजिट एक्ट्रेस नीरु नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें