सैफ अली खान जल्द ही 'हॉलीवुड' फिल्म शेफ के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।
फिल्म में सैफ अली खान के साथ 'रमन राघव 2.0' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शोभिता भी नजर आएंगी। सैफ ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'ये एक पिता और बेटे की कहानी है। एक पति-पत्नी के तलाक की कहानी है। यह फिल्म आजादी और दूसरे चांस की कहानी है।' कुल मिलाकर ये फिल्म जरा हटकर है। फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन ने किया है।
पढ़ें: पापा सैफ की कार्बन कॉपी हैं तैमूर, काले कुर्ते में ये फोटो हो रही वायरल
First look poster of #Chef. Stars Saif Ali Khan. Directed by #Airlift fame Raja Krishna Menon. Trailer at 2 pm today. 6 Oct 2017 release. pic.twitter.com/zGwXL5FKiK
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 31, 2017
शेफ पहले 14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसी दिन रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जग्गा जासूस भी रिलीज हो रही थी। इसलिए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 6 अक्टूबर कर दी।