फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आया एक्टर का बयान, लंदन से घर वापस नहीं आना चाहते इमरान खान

Sun, 01 Jul 2018 02:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान इन दिनों लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। जब उनके फैंस को उनकी इस खतरनाक बीमारी का पता चला तो, हर कोई उनकी सलामती का कमाना करना लगे। शायद यही वजह है जो बीच-बीच में उनकी तबीयत में सुधार की खबरें आने लगी। अब इरफान खान ने अब अपनी तबीयत और घर वापस आने को लेकर कहा है कि वह अभी घर आने की जल्दी में नहीं हैं। 
विज्ञापन


मीडिया ने जब उनकी तबीयत का जायजा लेना चाहा और उनसे पूछा की वह घर वापस कब जाओगे, तो इरफान खान ने जवाब देते हुए कहा- 'इसका आइडिया मुझे भी नहीं है कि मैं घर वापस कब जाउंगा। इसके लिए मैं कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता हूं।' इरफान खान आखिरी बार कॉमेडी फिल्म 'ब्लैकमेल' में नजर आए थे।

बात करें इरफान खान की अपकमिंग फिल्म ही तो हाल ही में उनकी अगली फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। उनकी यह फिल्म यात्रा से भरी एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में इरफान खान के साथ मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दलकीर सलमान और एक्ट्रेस मिथिला पालकर मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर को देखने के बाद आप इरफान खान की तारीफ करते नहीं थकेंगे। 'कारवां' का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया है कि रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह 3 अगस्त को रिलीज होगी। 
विज्ञापन


वहीं 24 जून को IIFA ने इरफान खान को उनकी फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। फिल्म 'हिंदी मीडियम' बीते साल मई में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म 'हिंदी मीडियम' शिक्षा तंत्र पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें