यूजर्स ने किए कमेंट
जहां वामिका ने एक एक्सपेरिमेंटल फैशन लुक अपनाया, वहीं इंटरनेट पर लोगों की राय बंटी हुई थी। कई यूजर्स ने खुलकर उनकी स्टाइलिंग की आलोचना की, खासकर ओवरसाइज्ड जर्सी, अनोखे चश्मे और छोटे बालों के कॉम्बिनेशन की।
एक यूजर ने मजाक में उन्हें 'बॉलीवुड का शाहिद अफरीदी' कहा, तो दूसरे ने बस इतना पूछा, 'ये क्या है?' कुछ कमेंट्स तो काफी कड़े थे, जैसे 'बकवास', 'छपरी' और 'जोकर लग रही है...'
हालांकि, हर कोई उनके लुक से नाखुश नहीं था। फैंस का एक ग्रुप वामिका के बचाव में आगे आया। उन्होंने इस लुक को 'शानदार' बताया।
वामिका गब्बी का वर्कफ्रंट
वामिका गब्बी हाल ही में फिल्म 'डीसी' में नजर आई हैं। यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। उनके पास कई फिल्में हैं, जिनमें 'प्रहार', 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' और 'कुकु की कुंडली' शामिल हैं।