सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा अब साथ नहीं हैं। इनकी शादी में आई दरार ने दोनों के रास्ते अलग कर दिए हैं। हालांकि, बेटी जियाना की खातिर दोनों अक्सर एक-दूसरे के पास आते-जाते नजर आते हैं। हाल ही में चारू बेटी जियाना के साथ राजीव के घर गईं, क्योंकि राजीव अपनी बेटी से मिलना चाह रहे थे। चारू, राजीव और जियाना को साथ देखकर फैंस भी बेहद खुश हुए। साथ ही उन्होंने चारू को राजीव से अलग न होने की सलाह भी दी।
बता दें कि हाल ही में चारू असोपा ने लाइव आकर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ एक खुशखबरी साझा की। उन्होंने बताया कि वह आखिरकार काम पर वापस आ गई हैं। उन्हें एक टीवी शो मिला है। इस दौरान चारू ने अपने शो और उसमें अपने किरदार को लेकर बातचीत की। इतना ही नहीं, चारू ने यूजर्स से कुछ सवाल पूछने को भी कहा।
Dharmendra-Dimple Kapadia: 31 साल बाद साथ दिखेंगे धर्मेंद्र-डिंपल, कबीर सिंह से भी फिल्म का खास कनेक्शन
इस लाइव सेशन के दौरान नेटिजन्स ने चारू से उनके काम से जुड़े सवाल कम पूछे और उनसे अपनी शादी बचाने की गुजारिश ज्यादा की। नेटिजन्स ने कहा कि वह राजीव से अलग होने के अपने फैसले पर एक बार दोबारा सोचें। जियाना की खातिर वह शादी को टूटने से बचाएं। कुछ यूजर्स कहते नजर आए, 'आप प्लीज राजीव सर से पैचअप कर लो।' कुछ ने कहा, 'जियाना की बॉन्डिंग अपने पापा से काफी अच्छी है। आपको अलग होने के फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए।' कुछ ने कहा, 'आप लोग साथ में अच्छे लगते हैं, प्लीज तलाक मत लीजिए।'
Avantika Dassani: अपने संघर्ष पर अवंतिका दसानी ने की बात, बोलीं- भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता
बता दें कि हाल ही में चारू जब राजीव के घर गईं तो उन्होंने व्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजीव जियाना से मिलना चाहते थे और घर आ रहे थे, लेकिन मैंने कहा कि हम ही आ जाते हैं, क्योंकि इस तरह जियाना की आउटिंग भी हो जाएगी। चारू ने कहा, 'जब भी हम उसे बाहर ले जाते हैं, वो बेहद खुश होती है।' तीनों को साथ देखने के बाद यूजर्स यह आस लगा रहे हैं कि शायद चारू और राजीव एक बार फिर साथ हो जाएं। यूजर्स की सलाह पर चारू क्या प्रतिक्रिया देती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
Sun Cinema : डांस सीखने के लिए कॉलेज से भागकर कार से यूरोप पहुंच गई थीं जोहरा सहगल