फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avantika Dassani: अपने संघर्ष पर अवंतिका दसानी ने की बात, बोलीं- भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता

Thu, 22 Dec 2022 11:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अवंतिका ने हाल ही में अपने एक्टिंग करियर से जुड़ी कई अनकही चीजें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में भाग्यश्री की बेटी होने की वजह से कोई काम नहीं देता है।
विज्ञापन
Avantika Dassani - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अवंतिका दसानी चर्चा में हैं। हाल ही में अवंतिका ने अपने फिल्मी करियर और स्ट्रगल पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाग्यश्री की बेटी होने के कारण इंडस्ट्री में काम नहीं मिल जाता है। बता दें कि अवंतिका ने वेब सीरीज 'मिथ्या' में अपने अभिनय का जादू दर्शकों पर खूब चलाया। हाल ही में अवंतिका ने कहा कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना उनके लिए आसान नहीं रहा। अभिनय की दुनिया में दस्तक देने से पहले अवंतिका कॉरपोरेट दुनिया में काम कर रही थीं।

विज्ञापन


अवंतिका ने हाल ही में अपने एक्टिंग करियर से जुड़ी कई अनकही चीजें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में भाग्यश्री की बेटी होने की वजह से कोई काम नहीं देता है। इस दौरान अवंतिका ने नेपोटिज्म पर भी बात की और कहा कि वह नेपोटिज्म की वजह से एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बिजनेस और मार्केटिंग की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट जॉब में भी अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि, समय के आगे किसकी चलती है। अवंतिका दसानी प्राइवेट नौकरी छोड़कर एक्टिंग क्षेत्र में आईं।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने बांधे कटरीना की तारीफों के पुल, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से कर डाली तुलना
विज्ञापन


एक्टिंग के क्षेत्र में आने के बाद अवंतिका दसानी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अवंतिका ने कहा, 'मैंने एक्टिंग के बारे में नहीं सोचा था। मैं फ्लो में आगे बढ़ी। सच कहूं तो मैंने काफी मेहनत से पढ़ाई की। कॉलेज में टॉप किया। इसके बाद लंदन भी गई।' अवंतिका का कहना है कि 'मैं अच्छा काम कर रही थी, पर उससे ज्यादा खुश नहीं थी। फिर मेरे भाई ने मुझे प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेने के लिए कहा और मुझे एक्टिंग से प्यार हो गया।'
विज्ञापन

Dharmendra-Dimple Kapadia: 31 साल बाद साथ दिखेंगे धर्मेंद्र-डिंपल, कबीर सिंह से भी फिल्म का खास कनेक्शन

अवंतिका का कहना है 'मुझे फिल्मी परिवार, स्टार किड और नेपोटिज्म की बहस में पड़ना पसंद नहीं था। मैं इन सारी चीजों से परेशान हो जाती थी, पर अब मैं खुश हूं।' अवंतिका का कहना है कि उन्होंने घर पर असलियत सीख ली थी। उन्होंने कहा, 'मुझे ये काफी पहले ही समझ आ गया था कि यहां मुझे कैसे संघर्ष से गुजरना पड़ेगा। मां ने हम दोनों को अच्छी तरह से तैयार किया। मैंने अपने भाई को संघर्ष करते देखा था। भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता। सिर्फ परफॉर्मेंस से मिलता है। अगर आप किरदार में फिट होते हैं, तो ही आपको काम मिलता है।' अवंतिका के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह तमिल फिल्म नेनु स्टूडेंट सर में दिखाई देंगी।
Jhoome Jo Pathaan: 'बेशर्म रंग' के बाद शाहरुख की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, अरिजीत की आवाज सुन झूम उठे फैंस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें