फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होगी हिंदू देवी-देवताओं पर बनी सीरीज 'घी हैप्पी', बच्चों के लिए होगी खास

Thu, 10 Oct 2019 09:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Netflix - फोटो : file photo
विज्ञापन

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भारत में हमेशा से राष्ट्र और हिंदू विरोधी फिल्में-सीरीज बनाने का आरोप लगता रहा है। इसके चलते नेटफ्लिक्स को भारत में बंद करने की कई बार आवाज भी उठ चुकी है। इन सबके बीच अब नेटफ्लिक्स ने हिंदू धर्म के भगवानों पर सीरीज बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


द इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार नेटफ्लिक्स जल्द भगवान गणेश- कृष्णा और देवी मां सरस्वती- काली पर एनिमेटेड सीरीज बनाएगा। इस सीरीज का नाम 'घी हैप्पी' होगा और ये प्री-स्कूल एनिमेटेड सीरीज होगी। खास बात ये है कि इस सीरीज का निर्देशन मशहूर एनीमेटर संजय पटेल कर रहे हैं।

खबर के अनुसार इस सीरीज में सभी हिंदू देवी-देवताओं को उनके बचपन के रूप में दिखाया जाएगा जिन्हें डे केयर में अपनी शक्तियों के बारे में पता चलेगा। द इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए संजय पटेल ने कहा कि उन्हें हिंदू देवी देवताओं पर एनिमेटेड फिल्म बनाने का ख्याल कुछ साल पहले आया जब वह भारत की पौराणिक कथाओं को पढ़ रहे थे।
विज्ञापन


संजय पटेल ने कहा है कि उनकी परवरिश अमेरिका में हुई और भारतीय परिवार से होने के नाते जब वह छोटे थे तो वह भी भारतीय परम्परा के बारे में ठीक से नहीं जानते थे। इसलिए अब वह छोटे बच्चों को नेटफ्लिक्स की 'घी हैप्पी' सीरीज के जरिए भारतीय परम्परा से अवगत कराना चाहते हैं।

संजय पटेल के अनुसार ये फिल्म बड़ी उम्र के दर्शकों के लिए ना होकर छोटे बच्चों के लिए होगी। इसके अलावा संजय पटेल से हिंदू देवी देवताओं पर बन रही 'घी हैप्पी' को लेकर और भी ढेर सारे खुलासे किए। गौरतलब है कि इस सीरीज को हॉलीवुड में नेटफ्लिक्स के एनीमेशन स्टूडियो में प्रोड्यूस किया जाएगा। हालांकि ये सीरीज कब रिलीज होगी इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

आपको बता दें कि संजय पटेल अब तक कई एनिमेटेड फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वह अपनी शादार फिल्मों की वजह से सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म के लिए ऑस्कर नॉमिनेट हो चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: राहुल गांधी के प्यार में पड़ी ये एक्ट्रेस, इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर किया इजहार 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें