सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर सेक्रेड गेम्स पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ विवादित शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई गई है। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। इस बीच खबर है कि तमाम आपत्तियों के बावजूद नेटफ्लिक्स ने सेक्रेड गेम्स में विवादित डायलॉग को हटाने या बदलने से मना कर दिया है।
नेटफ्लिक्स की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर वकील चंदर लाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। PTI से बात करते हुए उन्होंने बताया- 'मैंने अदालत में कहा कि नेटफिल्क्स का इस शब्द को बदलने को कोई इरादा नहीं है।' इस मामले की सुवाई जजों के बेंच द्वारा 20 सितम्बर तक आगे बढ़ा दिया है।