फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने फिर दिया बेबाक बयान- 'मैं इतनी सफल हूं कि राजनीति में जाने की जरूरत नहीं'

Thu, 09 Aug 2018 06:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Bollywood
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाजन के लिए जानी जाती है। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि उनके मन में जो आएगा वह उसे कहकर ही रहेंगी। दरअसल, कंगना राजनीति को लेकर भले ही अपना विचार रखती हों लेकिन उनका मानना है कि वह इसे करियर के विकल्प के तौर पर नहीं देखतीं। योगी सदगुरू के साथ कल शाम अपने संवाद के दौरान कंगना ने भीड़ के हाथों पीट-पिट कर हत्या सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे.. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood
इस दौरान उनसे एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या वह भविष्य में राजनीति से जुड़ना चाहेंगी?  तो इस पर कंगना ने कहा, ‘‘राजनीति करियर नहीं होना चाहिए, मेरा मानना है कि मेरे जैसा कोई अगर राजनीति से जुड़ना चाहे तो सबसे पहले उसे विलगाव हासिल करना होगा।’’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘अभी मैं (फिल्मों में) इतना सफल हूं कि मैं कहीं और करियर नहीं बनाना चाहती हूं, लेकिन अगर मैं अपने देश की सेवा करना चाहूंगी तो कहीं किसी दूसरे क्षेत्र में निहित हितों के साथ ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि तब यह एक टकराव होगा। इसलिए अगर कोई राजनीति से जुड़ना चाहता है तो उन्हें जाना चाहिए लेकिन उन्हें एक तरह से त्याग करना ही होगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें