फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाईपास रोड’ से नमन नितिन मुकेश करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, शमां सिकंदर को किया साइन

Mon, 04 Mar 2019 03:14 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्ट्रेस शमां सिकंदर इस साल बड़ा धमाल मचाने की तैयारी में हैं, इन दिनों वो बैक टू बैक शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में शमा को नील नितिन मुकेश प्रोडक्शन ने एक फिल्म के लिए साइन किया है। फिल्म का नाम है ‘बाईपास रोड’। जिसका निर्देशन नील के छोटे भाई नमन नितिन मुकेश कर रहे हैं।  
विज्ञापन


बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर नील नितिन मुकेश ने अपने छोटे भाई नमन को फिल्म डायरेक्टर बना दिया है। करीब एक दशक बॉलीवुड में बिताने के बाद इसी साल भाई नमन की डेब्यू फिल्म में नजर आएंगे। 

वेब सीरीज ‘माया’ और शॉर्ट फिल्म ‘सेक्सोहॉलिक’ से यूट्यूब पर छा जाने वाली एक्ट्रेस शमां सिकंदर अक्सर अपनी इंस्टाग्राम तस्वीरों की वजह से लगातार सुर्खियों में रहती हैं। टीवी सीरियल ’ये मेरी लाइफ है’ से शमा मशहूर हुई थीं और उसके बाद उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया।
विज्ञापन


अब वह 'बाईपास रोड' में नील नितिन मुकेश के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। शमा ने कुछ रिऐल्टी शो और टीवी प्रोग्राम भी होस्ट किए हैं। जहां तक बॉलिवुड का सवाल है तो उन्होंने करीब आधा दर्जन हिन्दी फिल्में की हैं। आमिर और मनीषा कोइराला की ‘मन’ में ही उन्हें थोड़ा-बहुत नोटिस कर लिया गया था।  

शमा हाल ही में अपनी छुट्टियों से वापस आई हैं।  उन्होंने यहां अपनी आने वाली फिल्म और नमन को लेकर कहा कि 'मैंने फिल्मों से अपनी शुरुआत की थी और अब इस प्लेटफॉर्म पर वापस आना बहुत अच्छा लग रहा है। नमन बेहतरीन राइटर-डायरेक्टर हैं।

जब मैंने बाईपास रोड की कहानी पढ़ी तो मैं शॉक्ड हो गई। मैं नमन और नील के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। ऑनस्क्रीन नील का काम मुझे बेहद पसंद आया है'। बता दें बॉलिवुड में शमां सिकंदर ने डेब्यू 16 साल की उम्र में ‘प्रेम अगन’ फिल्म के जरिए किया था। एक साल बाद वह आमिर की ‘मन’ में भी नजर आईं। फिर 2003 में ‘ये मेरी लाइफ है’ से उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया और आखिरकार उन्हें वो मंजिल मिल गई जिसकी उन्हें तलाश थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें