फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neil Nitin Mukesh: ड्राइवर ने किया नील नितिन मुकेश को परेशान, अभिनेता गुस्से में बोले- ‘गाड़ी साइड में लगाओ’

Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर नील नितिन मुकेश का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह एक ड्राइवर से परेशान नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में वह उस ड्राइवर पर गुस्सा भी करते हैं। जानिए, क्या है ये पूरा माजरा? 
विज्ञापन
वायरल वीडियो में नील नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नील नितिन मुकेश को बॉलीवुड में कूल नेचर वाला एक्टर माना जाता है। वह कभी किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं बने। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक ड्राइवर पर गुस्सा हो रहे हैं। आखिर क्यों आया एक्टर नील नितिन मुकेश को गुस्सा? जानिए। 

ये खबर भी पढ़ें: Neil Nitin Mukesh: भाई-भतीजावाद पर अभिनेता ने की टिप्पणी, बोले- ‘स्टार का बेटा होने से आप पर ज्यादा दबाव…’ 

अजीब सवाल-जबाब किए

विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक गाड़ी में नील नितिन मुकेश बैठते हैं, जो ड्राइवर गाड़ी चला रहा है वह उनसे बात करने लगता है। नेपोटिज्म से लेकर इमरान हाशमी तक कई सवाल करता है। जिसका जवाब एक्टर नील नितिन मुकेश आराम से देते हैं। लेकिन जब ड्राइवर कहता है कि एक्टर लोगों का सेट पर अफेयर हो जाता है तो नील इस बात पर गुस्सा हो जाते हैं। वह ड्राइवर को कहते हैं, ‘आप ऐसा कैसे सोच सकते हैं, गाड़ी साइड में लगाओ।’ वह वीडियो में काफी गुस्से में नजर आते हैं। 


नील के साथ हुआ प्रैंक 
आगे चलकर वीडियो में पता चलता है कि यह सब एक प्रैंक था जो नील नितिन मुकेश पर किया जा रहा था। प्रैंक करने वाला शख्स ड्राइवर नहीं बल्कि कॉमेडियन रोहित है। रोहित अक्सर ही सेलिब्रिटी पर प्रैंक करता है। 

ये खबर भी पढ़ें: Neil Nitin Mukesh: बॉलीवुड की नई संस्कृति पर नील नितिन मुकेश ने रखी राय, कहा- 'हर कोई निराश है, यह दिख रहा है' 

नील नितिन मुकेश का करियर फ्रंट 

विज्ञापन

नील नितिन मुकेश के करियर फ्रंट की बात करे तों वह इस साल फिल्म ‘हिसाब बराबर’ में नेगेटिव रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में आर. माधवन ने लीड रोल निभाया था, वह एक रेल्वे कर्मचारी के किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें