नील नितिन मुकेश आज अपना 43वां जन्मदिन बना रहे हैं। छह साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद नील फिर से हिसाब बराबर से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
1 of 6
नील नितिन मुकेश का आज है 43वां जन्मदिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@neilnitinmukesh
नील नितिन मुकेश चंद माथुर को दर्शक नील नितिन मुकेश के नाम से जानते हैं। नील का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ। वे पार्श्व गायक नितिन मुकेश के बेटे और गायक मुकेश के पोते हैं। नील के 43वें जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से।
छह सालों बाद हिसाब बराबर से कर रहे हैं वापसी
2019 में आई साहो फिल्म के बाद नील ने फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन अब फिर से नील 'हिसाब बराबर' से अपना बॉलीवुड कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में नील के अलावा आर. माधवन भी नजर आएंगे। इस फिल्म का ओटीटी प्रीमियर 24 जनवरी को जी5 पर होगा। फिल्म ‘हिसाब बराबर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म को अश्विनी धीर ने निर्देशित किया है। फिल्म में नील स्कैम करने वाले शख्स के रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
किसने रखा नाम नील
- फोटो : इंस्टाग्राम@neilnitinmukesh
किसने और किस शख्स के ऊपर रखा गया उनका नाम नील
नील नितिन मुकेश की दादी एक गुजराती श्रीमाली ब्राह्मण थीं और उनके दादा मानी सिंगर थे। नील का नाम लता मंगेशकर ने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के नाम पर रखा था।
4 of 6
बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था अभिनय
- फोटो : इंस्टाग्राम@neilnitinmukesh
बाल कलाकार के रूप में कर चुके हैं काम
नील ने विजय में सिर्फ छह साल की उम्र से अभिनय की शुरुआत की थी। जैसी करनी वैसी भरनी में भी एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था। उन्होंने फिल्मों में ऋषि कपूर और गोविंदा के बचपन का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
5 of 6
अब तक कैसा रहा नील का फिल्म करियर
- फोटो : इंस्टाग्राम@neilnitinmukesh
नील का फिल्मी करियर
2007 में श्रीराम राघवन की थ्रिलर फिल्म जॉनी गद्दार में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म के बाद नील ने न्यूयॉर्क, प्रेम रतन धन पायो, गोलमाल अगेन और साहो में अभिनय किया है। उन्होंने तमिल फिल्म में कथ्थी और तेलुगु फिल्म में कवचम में भी अभिनय किया। अब वह फिल्म हिसाब बराबर में नजर आ रहे हैं। नील नितिन मुकेश को आखिरी बार फिल्म 'बायपास रोड' में विक्रम कपूर के किरदार में देखा गया था। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म के निर्माता भी थे। इसके साथ 2014 में तमिल मूवी इंडस्ट्री में 'कैथी' से डेब्यू किया था।
नील का परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम@neilnitinmukesh
नील का परिवार
नील नितिन मुकेश ने 2017 में रुकमणि सहाय से शादी की थी। इसके बाद 2018 में इन्हें एक बेटी हुई थी। जिसका नाम नूर्वी रखा था। कथित तौर पर नील ने अपना एक एनजीओ भी खोला है, जिसके जरिए वह जरूरतमंद महिलाओं को खाना मुहैया कराते हैं। उनको रहने की जगह और ट्रेनिंग भी देते हैं।