फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकेदार होगा साल 2020 का अंत, बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी ये दो फिल्में

Thu, 12 Jul 2018 09:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की टक्कर कोशिशों के बाद भी रुक नहीं पाती।
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की टक्कर कोशिशों के बाद भी रुक नहीं पाती। लोग अब साल-दो साल पहले रिलीज डेट घोषित कर रहे हैं लेकिन तब भी आमना-सामना रुक नहीं रहा। अब निर्देशक लव रंजन ने अपनी रणबीर कपूर-अजय देवगन स्टारर अनाम फिल्म की रिलीज डेट घोषित की है। वह फिल्म को 2020 में क्रिसमस पर रिलीज करेंगे।

विज्ञापन


लव रंजन की फिल्म में अजय-रणबीर पिता-बेटे की भूमिका में होंगे। लव रंजन की इस घोषणा ने निर्माता-निर्देशक राकेश रौशन को परेशान कर दिया है क्योंकि इस साल ऋतिक के जन्मदिन पर ट्वीट करके उन्होंने कृष-4 की घोषणा करते हुए कहा था कि वह फिल्म को 2020 के क्रिसमस पर रिलीज करेंगे।

लव रंजन की फिल्म की शूटिंग साल 2019 के मध्य में शुरु होगी। यह दूसरी फिल्म होगी जिसमें रणबीर और अजय देवगन साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'राजनीति' में साथ काम किया था। दोनों ने फिल्म में सौतेले भाई की भूमिका निभाई थी। लव रंजन की पिछली फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें