रोहन के लिए नेहा का सप्राइज
इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर्स में से एक नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह पहली बार टैटू बनवाती हुई नजर आ रही हैं। टैटू बनवाने के दौरान नेहा को दर्द से चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। वह चिल्लाते हुए ‘आई लव यू रोहू....आई लव यू रोहू’ही कह रही हैं। टैटू बनवाने के बाद देखा गया कि नेहा को रिसीव करने रोहनप्रीत वहां पहुंचते हैं। नेहा जब उन्हें अपने हाथ पर रोहनप्रीत के नाम का टैटू दिखाती हैं, तो वह चौंक जाते हैं। वीडियो के आखिर में नेहा रोहनप्रीत ने कहती हुई नजर आ रही हैं कि 'अब कभी मुझसे दूर तो नहीं जाएगा न।'
खुशी से पागल हो गए रोहन
नेहा कक्कड़ ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा,'मेरे पहले प्यार के लिए, मेरा पहला टैटू।' अपनी पत्नी का यह सरप्राइज देखकर रोहनप्रीत सिंह बहुत इमोशनल हो गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने नेहा की पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट करते हुए लिखा, ‘तू सबसे बेस्ट वाइफ है..इस सारी दुनिया च तेरा वारगा कोई को ही नी सकदा. आई लव यू मोस्ट ।' नेहा की सिंगर बहन सोनू कक्कड़ ने भी दोनों के लिए प्यार जताया, तो भाई टोनी कक्कड़ ने लिखा ‘सबसे अच्छी बेटी और सबसे अच्छी बीवी।'
रोहन भी दे चुके हैं सरप्राइज
नेहा का इतना प्यार देखकर फैंस भी उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई नेहा के इस अंदाज को उनका सच्चा प्यार बता रहा है, तो कोई इस जोड़ी की खुशी के लिए प्रार्थना कर रहा है। आपको बता दें कि रोहनप्रीत ने भी नेहा के लिए अपना प्यार दिखाते हुए उनके नाम का टैटू गुदवाया था। रोहन ने वैलेंनटाइन डे पर नेहा कक्कड़ के नाम का टैटू अपने हाथ में बनवा कर उन्हें प्यार भरा सरप्राइज दिया था। गौरतलब है दोनों 24 अक्टूबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे।