फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Kakkar New Song: नेहा कक्कड़ का नया गाना 'नाराजगी' इस दिन होगा रिलीज, साथ में होंगे अक्षय ओबरॉय

Sun, 27 Feb 2022 07:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 'मुड़ मुड़ के न देख' गाने से तहलका मचाने के बाद नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया है और गाने की रिलीज डेट भी बता दी है।
विज्ञापन
नेहा कक्कड़ - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अपने गाने 'मुड़ मुड़ के न देख' में तहलका मचाने के बाद नेहा कक्कड़ अब एक बार फिर से अपना नया गाना 'नाराजगी' लाने के लिए तैयार हैं। टोनी कक्कड़ के बाद इस बार नेहा कक्कड़ अक्षय ओबरॉय संग सुर मिलाती नजर आने वाली हैं। आपको बता दें की अक्षय ओबरॉय एक सिंगर होने के साथ वह एक एक्टर भी हैं। नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया है और गाने की रिलीज डेट भी बता दी है।  तो अब देखना ये होगा कि ये जोड़ी प्रशंसकों के लिए क्या नया लेकर आने वाली है।

विज्ञापन
Trending Videos

1 मार्च 2022 को रिलीज होगा नेहा कक्कड़ गाना 'नाराजगी'-
नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अपने नए गाने 'नाराजगी' का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में नेहा लाल रंग को सलवार सूट में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि ये दिल को छू लेने वाला लव सॉन्ग होगा। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी कि नाराजगी सॉन्ग 1 मार्च 2022 को रिलीज होने वाला है। इस गाने को जी म्यूजिक ओरिजिनल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

फैंस कर रहे जमकर नेहा कक्कड़ की तारीफ-
नेहा कक्कड़ के इस नए सॉन्ग को लेकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनकी पोस्ट पर एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस को नेहा का लुक भी बेहद पसंद आ रहा है और वह उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, आपने मेरा संडे बना दिया। तो वहीं दूसरे ने नेहा की तारीफ करते हुए लिखा, आप एकदम परी लग रही हो। फैंस इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें