जबरदस्त डांस मूव्स से जैकलीन ने लगाया ग्लैमर का तड़का-
मुड़ मुड़ के न देख गाने में जैकलीन किलर डांस मूव्स करती आ रही हैं। उनका सिजलिंग अवतार फैंस के दिल लूट रहा है तो वहीं मिशेल के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस शानदार ट्रैक को नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने अपनी आवाज से सजाया है तो वहीं टोनी ने इसे कंपोज भी किया है। गाने में ग्लैमर और धूम के साथ एक्शन भी है क्योंकि मिशेल इसमें गैंग्स्टर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
एक लाख से ज्यादा व्यूज-
मुड़ मुड़ के न देख गाने को देसी म्यूजिक फैक्टरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। तो वहीं नेहा कक्कड़, जैकलीन फर्नांडिस और टोनी कक्कड़ ने इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी शेयर किया है। रिलीज के कुछ ही समय में एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 83 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं। फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे देखकर लग रहा है कि अगले कुछ दिनों में ये गाना खूब पॉपुलर होने वाला है और सबकी जुबान पर चढ़ने वाला है।