आज संन्यास दिवस है और इस खास मौके पर बाबा रामदेव के साथ बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे योग करने के लिए उनके साथ जुड़े हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बाबा रामदेव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें मनोरंजन जगत के कई सितारे नजर आए हैं और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि ये सितारे क्या किसी नए शो की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपने जीवन में कोई नयापन लाने के लिए बाबा रामदेव के साथ जुड़े हैं।
विज्ञापन
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो साझा करते हुए राम देव ने कैप्शन में लिखा, 'आज संन्यास दिवस मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और आज मैं आप सभी को देना चाहता हूं एक विशेष अनुभूति। अब मैं 'बैक टू बेसिक्स में सब को सिखाऊंगा जिंदगी के सभी छिपे रहस्य। मेरे साथ निरामयम में आइए और देखिए इन सभी ने अपने सवालों के जवाब कैसे पाए। अधिक जानकारी के लिए बने रहिए।'
वीडियो में नजर आए कई सितारे
आज संन्यास दिवस है और इस खास मौके पर बाबा रामदेव के साथ बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे योग करने के लिए उनके साथ जुड़े हैं। वीडियो में नेहा धूपिया, सिद्धार्थ निगम, शेफ मेघा, त्रिधा चौधरी, रौशनी चोपड़ा, करण ढींगरा, वैष्णवी राव बाबा रामदेव के साथ योग करते और कसरत के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
लोगों को भी किया जाएगा जागरूक
हालांकि, यह साफ नहीं है कि वे संन्यास दिवस पर योग करने के लिए साथ आए हैं या फिर वे सभी मिलकर एक शो की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें लोगों को निरोगी जीवन जीने और योग के फायदे समझाए जा सकते हैं। हालांकि, पोस्ट के साथ संकेत दिया गया है कि यह कोई सीरीज या शो हो सकता है, जिसका नाम होगा 'बैक टू बेसिक्स', जिसमें योग से जुड़ी बातें साझा की जाएंगी।
Peddi First Shot: पहले ही शॉट में राम चरण ने लगाया छक्का, निर्माताओं ने रिलीज किया 'पेड्डी' का टीजर