फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया ने साझा किया किस्सा, स्टूडियो में शुरू हुई थी प्रसव पीड़ा; बोलीं- 'प्रेग्नेंसी में 8 घंटे काम..'

Thu, 23 Apr 2026 11:44 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neha dhupia Pregnancy Experience: परिणीति चोपड़ा के टॉक शो पर नेहा धूपिया ने अपने शूटिंग के समय हुई प्रसव पीड़ा के बारे में बताया। 
 
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा, नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अभिनेत्री नेहा धूपिया भी उन एक्ट्रसेस में शामिल हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग जारी रखी। परिणीति चोपड़ा के टॉक शो पर उन्होंने अपने शूटिंग के दौरान प्रसव पीड़ा होने का अनुभव साझा किया। 
विज्ञापन


शूटिंग के दौरान हुई प्रसव पीड़ा  
हाल ही में नेहा धूपिया, परिणीति चोपड़ा के टॉक शो 'मॉम टॉक्स' में शामिल हुईं। जहां उन्होंने अपने गर्भवस्था के कठिन अनुभव को साझा किया। साथ ही यह भी बताया कि उनका प्रेग्नेंसी में पूरे आठ घंटे तक काम करने का फैसला कैसा रहा?  बुधवार को इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया जिसमें वो बताती दिखीं कि किस तरह उन्हें फिल्म की शूटिंग के बीच प्रसव पीड़ा शुरू हो थी। इसके साथ ही वो पूरे आठ महीनों तक वर्किंग थीं। नेहा ने कहा, 'मैं काम पर वापस जाना चाहती थी। मैंने आखिर तक, साढ़े आठ महीने की गर्भावस्था तक काम किया। दरअसल, मेरी प्रसव पीड़ा यश राज स्टूडियो में ही शुरू हुई थी।'

समाज में ज्यादा बदलाव नहीं आना चाहिए
शो की होस्ट परिणीति ने नई मां से समाज की अपेक्षाओं के बारे में पूछा जिसके जवाब में नेहा ने कहा, 'एक महिला के रूप में, मां बनने के बाद आपको वो सब करने की आजादी होनी चाहिए जो आप करना चाहती हैं। समाज में ज्यादा बदलाव नहीं आना चाहिए।'
विज्ञापन

नेहा धूपिया परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
दो बच्चों की मां हैं नेहा
नेहा और अंगद ने नवंबर 2021 में एक बेटी के माता-पिता बनकर अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया था। अपनी बेटी का नाम उन्होंने मेहर धूपिया सिंह रखा था। तीन साल बाद, 2021 में नेहा के घर दोबारा खुशियों ने दस्तक दी जब उन्होंने अपने बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने प्यार से गुरिक रखा। एक बातचीत में उनके शादी के पहले मां बनने के सवाल पर भी नेहा ने कहा था कि वो खुश हैं कि उनका नाम नीना गुप्ता की लिस्ट में है। 
विज्ञापन

नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा का वर्कफ्रंट
नेहा धूपिया आखिरी बार वेब शो 'सिंगल पापा' में नज़र आई थी। शशांक खैतान, हितेश केवल्या और नीरज उधवानी द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी ड्रामा में कुणाल खेमू, प्राजक्ता कोली, आयशा रा, मनोज पाहवा और ईशा तलवार भी अहम भूमिकाओं में हैं। शो का दूसरा सीजन भी आ चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें