हाल ही में नेहा धूपिया ने एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में शिरकत की। इस पॉडकास्ट में नेहा ने शादी और मां बनने के बाद हुए बदलावों का जिक्र किया। साथ ही बताया कि बिना सपोर्ट के कामकाजी महिलाओं का जीवन आसान नहीं है।
पति अंगद ने सपोर्ट किया
नेहा धूपिया ने बताया कि बेटी मेहर के जन्म के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई थी। लेकिन पति अंगद का सपोर्ट भी मिला। वह कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि हर कामकाजी महिला के पीछे आमतौर पर एक आदमी होता है जो उसे संभालता है। वह आपका पार्टनर और आपका पति होता है। अगर ऐसा नहीं है, तो समझ लीजिए कि कोई समस्या है, क्योंकि यह मुश्किल काम होता है।’
पति अंगद के बारे में नेहा कहती हैं, ‘मैं भी सपोर्ट देती हूं और वह भी। मुझे लगता है कि वह हमेशा 'हम' के तौर पर सोचते हैं।’