फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: धमकी मिलने के बाद बढ़ी आमिर की सुरक्षा, मुंबई पुलिस कमिश्नर बोले- पोस्ट और वॉइस क्लिप की जांच जारी

सार

Aamir khan Security Increased After Threat: आमिर खान को सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने बताया कि जांच जारी है। 

विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को सोशल मीडिया पर मिली धमकी के मामले में मुंबई पुलिस काफी एक्टिव हो गई है। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने इस मामले पर बड़ा बयान देते हुए साफ कहा है कि पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और वॉइस क्लिप की सच्चाई की जांच करने में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी भरोसा दिया है कि इस जांच के पूरा होने के बाद ही पुलिस आगे का कोई कदम उठाएगी। 

वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की हो रही है जांच 

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर देवेन भारती की बात से साफ है कि पुलिस इस समय धमकी देने वाले वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की पूरी गहराई से जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके। पता चला है कि इस धमकी के बाद आमिर और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई धमकी की वजह से सलमान खान, कपिल शर्मा और रोहित शेट्टी, रणबीर सिंह को प्रोटेक्शन दे चुकी है।

 

लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दी गई अभिनेता को धमकी
यह पूरा मामला हाल ही में तीसरी बार शादी करने वाले एक्टर आमिर खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर आई एक पोस्ट से जुड़ा हुआ है। इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आमिर खान को धमकी दिए जाने का दावा किया गया है। यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अर्जू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई नाम के व्यक्ति की तरफ से दी गई बताई जा रही है।

विज्ञापन

आमिर खान - फोटो : Aamir Khan Talkies

पोस्ट में आमिर पर लगाया लव जिहाद का आरोप 
इस सोशल मीडिया पोस्ट में आमिर खान पर देश में 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है और कहा गया है कि उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि जो लोग ऐसे कामों को बढ़ावा देंगे, उनके खिलाफ यह गैंग अपने तरीके से एक्शन लेगा। इसमें स्टारडम यानी बड़े स्टार होने के नाम पर ऐसे मामलों को बढ़ावा देने वालों को भी सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है।
इस पोस्ट में राजस्थान के श्रीगंगानगर में पिछले महीने एक 13 साल की लड़की के कथित किडनैपिंग, तस्करी और गलत काम के मामले का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट में वहां के प्रशासन के काम की तारीफ की गई है, लेकिन कुछ नेताओं पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए उन्हें भी धमकी दी गई है। इसके अलावा पोस्ट में गैंग के दो साथियों परवेश और हिमांशु का नाम लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है और उनकी मौत का बदला लेने की बात कही गई है।

पुलिस ने धमकी का खुद संज्ञान लिया था 
मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फेसबुक पर शेयर की गई एक पोस्ट और एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए इस पूरी धमकी की जानकारी मिली है। आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से पुलिस में कोई ऑफिशियल कोई शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं, इसका पता नहीं चला है। लेकिन मुंबई पुलिस कमिश्नर के बयान से साफ है कि उन्होंने इस धमकी पर स्वत: संज्ञान लिया है।  कमिश्नर देवेन भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि हम सोशल मीडिया पोस्ट और वॉइस क्लिप की सच्चाई की जांच कर रहे हैं और इस जांच से जो भी नतीजा निकलेगा, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें