बड़े परदे पर ज्यादा सफलता ना मिलने के बाद छोटे पर रियलिटी शो से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों अपने नए अपकमिंग रियलिटी शो 'स्टाइल्ड बाय नेहा' को लेकर सुर्खियों में हैं। छोटे परदे पर काम करने को लेकर नेहा ने नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि वह छोटे परदे पर काम करने पर काफी खुश हैं। यह बात उन्होंने 'स्टाइल्ड बाय नेहा' पर चर्चा करते हुए कही।
नेहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'मैं हमेशा छोटे परदे पर काम करने पर काफी खूशी महसूस करती हूं। मुझे छोटे परदे पर एडवेंचर्स से लेकर फैशन और कई रियलिटी शो में दर्शकों से बात करने का मौका मिलता है। यह सब चीजे मुझे काफी पसंद हैं। टीवी ने मुझे खुद में एक पहचान दी है, इसलिए मुझे टीवी में काम करना काफी पसंद है।
आपको बात दें कि बीते दिनों नेहा धूपिया बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के साथ शादी करने पर काफी सुर्खियों में छाई हुई थीं। हाल ही में डिजिटल स्ट्रमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी वेब फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में मास्टरबेशन वाले सीन को लेकर नेहा काफी चर्चा में रही। 'लस्ट स्टोरीज' की करण जौहर वाली फिल्म में टीचर की भूमिका में नजर आईं थीं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद भी आई। बात करें नेहा धूपिया के अपकिमंग फैशन रियलिटी शो 'स्टाइल्ड बाय नेहा' की तो यह शो हेयर स्टाइल फैशन पर आधारित शो है।