नीतू सिंह कपूर का पोस्ट
नीतू सिंह ने आज इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए उनके लाइव शो खुल्लम-खुल्ला विद ऋषि कपूर के इस खास वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में ऋषि का कॉमेडी अंदाज देखने को मिला। इस वीडियो में उनके बेटे रणबीर कपूर से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे। इस शानदार पोस्ट के साथ नीतू ने कैप्शन में लिखा, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, जन्मदिन मुबारक हो'
ऋषि को राकेश रोशन ने किया याद
राकेश रोशन ने ऋषि कपूर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद करते हुए एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में ऋषि, राकेश और जितेंद्र तीनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस खास तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, चिंटू, तुम्हारी आत्मा अभी भी जीवित है। जन्मदिन मुबारक हो।'
आलिया भट्ट ने किया अपने ससुर को याद
आज रणबीर कपूर की पत्नी और ऋषि कपूर की बहू आलिया भट्ट ने भी अपने ससुर ऋषि को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनका एक खास वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'हमेशा और हमेशा के लिए। आपकी याद आती है।'