फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू कपूर: सलमान और नेहा के बाद अभिनेत्री ने जताई आपत्ति, बैक साइड की फोटो लेने पर तंजिया लहजे में किया सवाल

Sun, 04 Oct 2026 04:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neetu Kapoor: नेहा धूपिया और सलमान खान के बाद अब नीतू कपूर ने पैपराजी के बैक साइड की फोटो लेने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कैमरामैन से तंज भरे लहजे में सवाल किया है।
विज्ञापन
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने पैपराजी के उस चलन पर सवाल उठाया है, जिसमें वे अभिनेत्रियों से कैमरे की तरफ पीठ करके पोज देने के लिए कहते हैं। रविवार को वह मुंबई में नजर आईं। उन्होंने फोटोग्राफर्स के पीछे से फोटो लेने की गुजारिश पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या उन्हें ऐसे शॉट्स लेने में खास मजा आता है?
विज्ञापन

नीतू कपूर ने कैमरामैन से किया सवाल
जब नीतू कपूर एक जगह से बाहर निकलीं और अपनी कार की ओर जा रही थीं, तो वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उनसे कैमरे की तरफ पीठ करके पोज देने को कहा। ऐसा करने के बजाय, अभिनेत्री मुड़ीं और तंज भरे अंदाज में उनसे इस गुजारिश के बारे में पूछा। नीतू ने कहा, 'आपको यह बहुत अच्छा लगता है ना, ‘बैक’?' पैपराजी ने इस पर ना में जवाब दिया। इसके बाद नीतू अपनी कार में बैठीं और दरवाजा बंद कर लिया।

नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा धूपिया ने बैक शॉट लेने पर जताई आपत्ति
  • नीतू कपूर का यह रिएक्शन तब आया है, जब नेहा धूपिया ने फोटोग्राफर्स की तरफ से अभिनेत्रियों की गलत तरीके से बैक शॉट्स लेने पर आपत्ति जताई। 
  • मुंबई में एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान, नेहा ने पैपराजी से सवाल किया और इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'तुम लोगों में से बदतमीजी से बैकशॉट कौन लेता है? बंद करो।'
  • नेहा ने साफ किया कि उनकी आपत्ति सिर्फ अपने अनुभव तक ही सीमित नहीं थी। 
  • उन्होंने कहा कि वह उन महिलाओं की तरफ से बोल रही थीं जिन्होंने फोटोग्राफरों से बार-बार रुकने के लिए कहा था और जो 'बार-बार यह कहते-कहते थक चुकी थीं।'

कपिल शर्मा: क्या कॉमेडियन ने समय पर किया तंज? कहा- ये सीख रहे हैं कि क्या नहीं बोलना है, ताकि जेल न जाना पड़े

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने किया नेहा धूपिया समर्थन 
सलमान खान ने भी 'बिग बॉस 20' में इस मुद्दे पर बात की। दखल देने वाली फोटोग्राफी के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने नेहा धूपिया के रुख का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने 'इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।' सलमान ने उन महिलाओं से अपील की जो ऐसी तस्वीरों से असहज महसूस करती हैं कि वे अपने हक के लिए आवाज उठाएं। उन्होंने महिलाओं को सुझाव दिया कि अगर कोई ऐसी हरकत करता है तो उसे फोटोग्राफर को थप्पड़ मार देना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें